Sonbhadra News : रायबरेली में दलित युवक की हत्या के विरोध में NSUI ने आँख पर पट्टी बाँध किया प्रदर्शन
रायबरेली में दलित युवक की हत्या के विरोध में NSUI ने आँख पर पट्टी बाँध किया विरोध प्रदर्शन.....

आँख पर काली पट्टी बाँध विरोध प्रदर्शन करते NSUI कार्यकर्ता.....
sonbhadra
7:39 PM, October 8, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । यूपी के रायबरेली में चोर बताकर मानसिक रूप से कमजोर युवक हरिओम की पीट-पीटकर हत्या के मामले में सियासत जोर पकड़ती जा रही है। हत्या के विरोध में पुरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, इसी क्रम में आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम सभा पाली में डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आंख पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि "हरिओम की हत्या कोई साधारण घटना नहीं बल्कि भाजपा सरकार की वैचारिक नफरत और जातिगत राजनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज देश में जो भी गरीब, दलित या संविधान की बात करता है, उसे दबाया या मिटाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के 'सबका साथ-सबका विकास' के नारे को खोखला बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार दलितों और आम जनता की आवाज को कुचलने का काम कर रही है। एनसीआरबी के ताजा आंकड़े साफ कर रहे हैं कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग किया कि आरोपियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए।"
इस दौरान रोहित भारती, रवि गुप्ता, सचिन मद्धेशिया, मुक्कू भारती, शिव प्रसाद, दिलीप भारती, सूरज भारती, अश्वनी कुमार उपस्थित रहे।




