Sonbhadra News : NSUI ने सीएम से की छात्र नेता अभिषेक शुक्ला की रिहाई की मांग
आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघटन ने जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप छात्र नेता अभिषेख शुक्ला को रिहा करने की मांग की गई।

sonbhadra
11:03 PM, November 18, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघटन ने जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप छात्र नेता अभिषेख शुक्ला को रिहा करने की मांग की गई।
इस दौरान NSUI जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि "छात्र नेता अभिषेक शुक्ला द्वारा प्रयागराज में RO/ARO की परीक्षा मामले में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे जिसमें उन्हें गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में उन्हें जेल में बंद कर दिया गया है जो न्याय संगत नहीं है । उपरोक्त मामले को देखते हुए राष्ट्रीय छात्र संगठन के शिर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आज उपयुक्त मामले को लेकर मांग की गई कि उनके ऊपर से गंभीर धाराओं को हटाकर उन्हें रिहा किया जाए साथ उनके साथियों को भी छोड़ दिया जाए, इसकी मांग हम सब भी करते है।"
मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में राज चौबे, शनि गुप्ता, संदीप मदेशिया, अमन चौबे व अंकुश दुबे आदि मौजूद रहे।




