पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में शारीरिक फिटनेस के लिए जिम, खेल परिसर, केंद्रीय पुलिस कैंटीन, परिवहन शाखा, शस्त्रागार, प्रशिक्षण ग्राउंड, वर्दी स्टोर, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, जनरल डायरी कार्यालय, गणना कार्यालय की सेवायें प्रदान करना व पुलिस कर्मियों के रहने के साफ सुन्दर व मूलभूत सुविधाओं से युक्त आदर्श बैरकों का मूल्यांकन आईएसओ की टीम द्वारा किया गया। पुलिस लाइन की सुविधाओं को आईएसओ (इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डडाईज़ेशन) के मानकों के अनुरूप पाया गया जिस पर पुलिस लाइन चुर्क को अगस्त 2024 में आईएसओ-9001:2015 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।