Sonbhadra News : अब खेल मैदान समेत सामुदायिक भवनों के व्यक्तिगत उपयोग के लिए लेना होगा अनुमति
खेल मैदान में आयोजित बैठक में सदस्यों के चयन समेत कुछ प्रतिबन्ध भी लगाए गए

सोनभद्र
11:17 AM, February 28, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत राजा बरियार शाह खेल मैदान पर खेल मैदान व परिसर में स्थित सामुदायिक भवनों के उचित रख रखाव एवं स्वच्छ रखने के लिए एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।बैठक में खेल मैदान समेत भवनों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु नई समिति की गठन किया गया है।
नवनिर्वाचित समिति ने इस सम्बंध में कुछ प्रतिबन्ध समेत नए नियम एवं शर्तों को जोड़ा गया है।समिति ने बताया कि बिना सूचना दिए कोई भी कार्यक्रम खेल मैदान में आयोजित नही होगा तथा यदि कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित हो रहा हो तो आयोजको को कोई शुल्क देय नही होगा।
व्यक्तिगत कार्यक्रम के लिए (शादी, बारात व अन्य)के लिए खेल मैदान के उपयोग हेतू रुपया- 1000/- ,मंच, क्लब व सामुदायिक भवन के उपयोग हेतु रुपया -1000/-आयोजक को देय होगा। समिति द्वारा लिए जा रहे शुल्क का उपयोग खेल मैदान,सामुदायिक भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई एवं रंग रोगन में खर्च किए जाएंगे।
वार्षिक त्योहारों पर होने वाले आयोजन से गंदगी होने पर समिति स्वयं साफ सफाई कराएगी। मेले या बाजार जैसी स्थिति में दुकानदार को शुल्क देय होगा।
यदि कोई व्यक्ति खेल मैदान में कूड़ा-कचरा फेंकता है अथवा खेल मैदान में गंदगी फैलाता है तो समिति को पूरा अधिकार है कि समिति के अनुमोदन पर प्रशासन द्वारा उसे दण्डित किया जाएगा। नियम का उलंघन करने वालो पर समिति की शख्ती रहेगी।
इससे पूर्व समिति का चयन किया गया जिसमें मुख्य संरक्षक ब्लाक प्रमुख दुद्धी रंजना मणि चौधरी को बनाया गया है।संरक्षक मण्डल में राजन चौधरी, सुशील गुप्ता तथा मनोज कन्नौजिया शामिल किए गए हैं।
समिति का अध्यक्ष-ग्राम प्रधान महुली अरविन्द जायसवाल को बनाया गया है। यह पद सदैव ग्राम प्रधान के पास ही सुरक्षित रहेगा।
उपाध्यक्ष-विरेन्द्र कन्नौजिया तथा विवेक कुमार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
सचिव अमित कुमार तथा लक्ष्मी हार्डवेयर के प्रोपराइटर कमलेश कन्नौजिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।श्यामबिहारी कन्नौजिया, राजकपूर कन्नौजिया तथा राकेश कन्नौजिया को प्रवन्धक चुना गया है।
भविष्य में कभी भी ग्राम प्रधान द्वारा समिति के सदस्यों में बदलाव किया जा सकता है,यह अधिकार ग्राम प्रधान के पास सुरक्षित रखा गया है।
इस मौके पर गांव के सम्मानित जनों के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।



