Sonbhadra News : अब 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की प्रमाणिक जानकारी
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की प्रमाणिक एवं अद्यतन जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत विभाग के आधिकारिक .....

अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह....
sonbhadra
8:35 PM, July 4, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की प्रमाणिक एवं अद्यतन जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत विभाग के आधिकारिक 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल का प्रदेशभर में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। साथ ही प्रत्येक जनपद की प्रमुख विकास परियोजनाओं, नवाचारों और उल्लेखनीय उपलब्धियों को भी इस मंच के माध्यम से देश-प्रदेश के लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल के प्रचार-प्रसार को अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा, ताकि नागरिकों को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी एक ही डिजिटल मंच पर आसानी से उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनपद में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों तथा उल्लेखनीय उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण तैयार कर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा। इन जानकारियों का प्रसारण 'सूचना प्रवाह' यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रदेश के विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके।
शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे चैनल के प्रचार-प्रसार को प्रभावी ढंग से संचालित करें तथा समय-समय पर की गई कार्रवाई और प्रगति रिपोर्ट भी निदेशालय को उपलब्ध कराते रहें।




