Sonbhadra News : फरार चल रहे अभियुक्त के घर धारा 84 बीएनएस के तहत नोटिस किया गया चस्पा
अभियुक्त लल्लन कहार उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट) सोनभद्र से दिनांक 28 जनवरी 2025 को धारा- 84 बीएनएसएस का आदेश प्राप्त किया गया।

sonbhadra
7:41 PM, February 7, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि वांछित अभियुक्त लल्लन कहार पुत्र मोहनदास हालपाता म्योरपुर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र मूलनिवासी ग्राम लखारे थाना बीजपुर मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा है। अभियुक्त लल्लन कहार उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट) सोनभद्र से दिनांक 28 जनवरी 2025 को धारा- 84 बीएनएसएस का आदेश (उद्घोषणा आदेश) प्राप्त किया गया। जिसका तामीला शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक चोपन द्वारा नियमानुसार धारा- 84 बीएनएसएस के आदेश की प्रति अभियुक्त के घर के मुख्य दरवाजे व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर नियमानुसार मुनादी कराया गया । अभियुक्त लल्लन कहार यदि दिनांक 28 फरवरी 2025 तक न्यायालय में आत्म समर्पण नही करता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार माननीय न्यायालय के आदेश से कुर्की की कार्यवाही किया जायेगा।




