Sonbhadra News : संचारी रोग नियंत्रण एवं डीपीटी/टीडीअभियान पर नोडल टीचरों का कार्यशाला आयोजित
ब्लॉक घोरावल के बीआरसी सभागार में नोडल टीचरों का संचारी रोग नियंत्रण /डीपीटी, टीडी अभियान के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

sonbhadra
8:01 PM, September 24, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल । ब्लॉक घोरावल के बीआरसी सभागार में नोडल टीचरों का संचारी रोग नियंत्रण /डीपीटी, टीडी अभियान के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह के अध्यक्षता कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। अधीक्षक डॉ नरेंद्र सरोज ने संचारी रोग नियंत्रण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही इसका बचाव क्या होता है इसका उपचार क्या होता है के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। अभियान में नोडल टीचरों के दायित्वों को बताया गया। स्कूल के बच्चों के साथ बाल विवाद प्रतियोगिता, जागरूकता रैली पुस्तक वितरण के समय अभिभावक का अभिमुखीकरण शौचालय प्रयोग के फायदे ,हाथ धोने के तरीके पर चर्चा , क्लोरिनेशन डेमो करना, बैठक में अभिभावकों को संचारी रोग के बारे में जागरूक करने के लिए बताया गया। यूनिसेफ के बीएमसी के मानधाता सिंह द्वारा संचारी रोग के माइक्रोप्लान के बारे में विस्तार से बताया गया। नियमित टीकाकरण के फायदे के बारे में नोडल टीचरों का संवेदीकरण किया गया। माह जुलाई 2024 में शिक्षा विभाग का फीडबैक भी बीएमसी मानधाता सिंह द्वारा 99% शेयर किया गया। कार्यशाला में प्रवीण सिंह ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी घोरावल एवम समस्त नोडल टीचर्स उपस्थित रहे।




