Sonbhadra News : नवजात मौत मामले में नोडल अधिकारी ने की जाँच
स्थानीय कस्बा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में नवजात शिशु की मौत के मामले में सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ0 कीर्ति आजाद बिंद ने शुक्रवार को जांच की। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और प्रसूता के

sonbhadra
7:08 AM, February 1, 2025
आनन्द कुमार चौबे/रमेश यादव (संवाददाता)
दुद्धी । स्थानीय कस्बा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में नवजात शिशु की मौत के मामले में सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ0 कीर्ति आजाद बिंद ने शुक्रवार को जांच की। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और प्रसूता के परिजनाें से मिलकर जानकारी ली।
निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हुई थी। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी डॉ0 कीर्ति आजाद बिंद जांच के लिए पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन और प्रसूता के परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली।
नोडल अधिकारी डॉ0 कीर्ति आजाद बिन्द ने बताया कि महिला की तबीयत गंभीर थी। वह छत्तीसगढ़ के किसी अस्पताल से अंबिकापुर के लिए रेफर हुई थी, लेकिन यूपी के बॉर्डर के गांव सागोबांध निवासी रिश्तेदार ने उसे दुद्धी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रसूता के मृत बच्चे को बाहर निकालकर महिला की जान बचाई है।




