इस दौरान मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने बताया कि "कई स्थानों पर फॉर्म-6 के अंतर्गत अपलोड किए गए आवेदनों को निरस्त किए जाने की स्थिति सामने आई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना पर्याप्त कारण के किसी भी आवेदन को निरस्त न किया जाए। साथ ही मतदाताओं द्वारा नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण अथवा अन्य आवश्यक परिवर्तनों से संबंधित आवेदनों की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच की जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने संबंधित तहसीलों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि फॉर्म-6 के लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र किया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया जाए, जिससे मतदाता सूची का पुनरीक्षण समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा हो सके।"