Sonbhadra News : बस अड्डे पर अलाव के इंतजाम नही,यात्री ठिठुरने को मजबूर
चट्टी-चौराहे सहित बस अड्डे पर अलाव की व्यवस्था नही होने से हो रही परेशानी

सोनभद्र
6:21 PM, December 14, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)।विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत महुली बस अड्डे पर अलाव की व्यवस्था न होने से सुबह शाम यात्रियों को ठण्ड से राहत नही मिल रही है।महुली बस अड्डे पर पतरिहा,डुमरा ,जोरकहू,जाताजुआ,बोम,पकरी,कलिंजर,धोरपा आदि दर्जनों गांवों से यात्री आते हैं और बस पकड़कर अपने अपने गन्तब्य की ओर रवाना होते है।भोर में पांच बजे से रात्रि के दस बजे तक यहाँ गाड़ी के इंतजार में यात्रियों का जमावड़ा होता है। बस अड्डे से सटे आर्यवर्त ग्रामीण बैंक की शाखा से सम्बद्ध तैतीस गांव के खाताधारक व बिभिन्न स्कुल के छात्र छात्राएं भी सुबह शाम यहाँ दस्तक देते है लेकिन तेज सर्दी होने के बावजूद अलाव का अभी तक इंतजाम नही होने से लोग व्यवस्था को कोस रहे हैं। ग्रामीणों ने इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अतिशीघ्र सभी चट्टी चौराहों पर अलाव जलवाए जाने की मांग की है जिसमें ग्रामीणों सहित राहगीरों को राहत मिल सके।।




