Sonbhadra news : जिला सोनभद्र ओलम्पिक संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनी निशा चौबे
सोनभद्र जिला ओलम्पिक संघ की बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारी के रिक्त पद़ं की भरपाई के लिए संघ के द्वारा निर्णय लिया गया

sonbhadra
7:33 AM, August 31, 2025
विनोद धर (संवाददाता)
सोनभद्र | शनिवार को सोनभद्र जिला ओलम्पिक संघ की बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारी के रिक्त पद़ं की भरपाई के लिए संघ के द्वारा निर्णय लिया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.ए.वी. की सीनियर विंग के प्रधानाचार्य डा. अंकुर भाटिया के स्थानांतरण हो जाने के कारण खाली पद पर जूनियर विंग की प्रभारी निशा चौबे को पद सौंपा गया। इस बैठक में सोनभद्र जिला ओलम्पिक संघ के सचिव साजिद अली, कोषाध्यक्ष शुभम जायसवाल, वैकंटेश द्विवेदी एवं विनोद उपस्थित रहे।
