Sonbhadra News : शिवम इंटर कालेज महुली में एक दिन की प्रधानाचार्य बनी निर्जला
महिलाओं तथा बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने,कर्तब्य बोध कराने समेत अन्य गतिविधियों के प्रति जागरूकता की भावना विकसित कराने हेतु आयोजित हुई कार्यक्रम

sonbhadra
5:34 PM, October 9, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिलाओ एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुँचने की प्रेरणा व दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरुकता लाने के क्रम में शिवम इंटरमीडिएट कालेज महुली की कक्षा 11वीं की मेधावी छात्रा निर्जला को आज सांकेतिक रूप में एक दिन की प्रधानाचार्य बनाया गया।
उनके कार्यों में सहयोग करने के लिए छात्रा दीपिका रानी,प्रियंका, रीता यादव,शांति कुमारी,चंदा कुमारी,नन्दिनी को शिक्षिका के रूप में कार्य करने का अवसर दिया गया।
प्रधानाचार्य बनी निर्जला ने कार्यभार सम्भालते हुए बताया कि मैं पढ़ लिख कर प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहती हूँ।
प्रधानाचार्य त्रिभुवन सिंह ने इस अवसर पर विद्यालय संचालन के सम्बन्ध में छात्राओं को आवश्यक जानकारी से अवगत कराया।
छात्राओ ने प्रार्थनासभा, छात्रउपस्थिति एवं शिक्षण कार्य आदि दायित्वों को निभाया तथा अध्यापिका बनी छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक अवधनारायण यादव,सुमन्त चौबे, वीरेंद्र कुमार, संजय यादव,देवेंद्र गुप्ता, शिक्षिका श्वेता कमल रानी,आकांक्षा कुमारी, ममता समेत विद्यालय अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे l




