Sonbhadra News : डॉक्टरों की सुरक्षा की लड़ाई में NIMA ने दिया IMA को समर्थन
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत के बाद जहाँ रेजिडेंस डॉक्टर ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही और डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं वहीं आज NIMA ने जनपद.....

सोनभद्र
3:04 PM, August 17, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत के बाद जहाँ रेजिडेंस डॉक्टर ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही और डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं वहीं आज NIMA ने जनपद सोनभद्र में IMA द्वारा नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर शाम 4 बजे होने वाले प्रदर्शन को समर्थन देते हुए आयुष चिकित्सकों को उक्त प्रदर्शन में शामिल होने की भी अपील किया है।
NIMA जिलाध्यक्ष डॉ0 राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा qकि "वह राष्ट्रीय संगठन NIMA सदस्यों के रूप में कलकत्ता में महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हुई जघन्य हत्या और विरोध स्वरूप डॉक्टरों द्वारा निकाले जा रहे शांति मार्च पर हुए हमले की निंदा करते हैं और इस घटना की घोर भर्त्सना करते हैं। वह बलात्कार और हत्या के विरोध में एकजुट हैं और चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग करते हैं। वह ममता सरकार से मांग करते हैं कि वे इस घटना की जांच करें और दोषियों को सजा दें। उन्होंने कहा कि उनका संगठन चिकित्सकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा।"
उन्होंने NIMA के सदस्यों के साथ अन्य चिकित्सकों से भी अपील करते हुए कहा कि IMA के नेतृत्व में आज शाम 4 बजे स्वर्ण जयंती चौक पर उपस्थित हो कर चिकित्सकों के न्याय की मांग में अवश्य सहभागिता करें।




