Sonbhadra News : रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता-पकरी ने घिवही को तथा शिवाजी दुद्धी ने जमुई को हराकर अगले चक्र में किया प्रवेश
महुली स्थित आरबीएस खेल मैदान पर आयोजित हो रहे रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
महुली स्थित आरबीएस खेल मैदान पर आयोजित हो रहे रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत महुली स्थित श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित श्री राजा बरियार शाह नाइट कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। दूसरे दिन के दोनों मैचों में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी देर रात तक मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।टूर्नामेंट के दूसरे दिन का पहला मुकाबला पकरी और घिवही के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पकरी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निशु ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके जवाब में 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी घिवही की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 108 रन ही बना सकी। इस प्रकार पकरी ने 58 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए निशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं दूसरा मुकाबला जमुई (झारखंड) और शिवाजी तालाब दुद्धी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी तालाब दुद्धी की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 187 रन का विशाल स्कोर बनाया। इस दौरान टिन्नी ने 31 गेंदों पर 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि विशाल ने 14 गेंदों पर 43 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती प्रदान की। जवाब में जमुई झारखंड की टीम निर्धारित 10 ओवरों में केवल 85 रन ही बना सकी और मुकाबला 102 रन से हार गई। इस जीत के साथ शिवाजी तालाब दुद्धी ने भी अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार विकास कुमार कन्नौजिया उर्फ बबलू के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में नंदकिशोर कन्नौजिया, गोलू, संस्कार सिंह एवं आशु गोस्वामी ने अंपायर की भूमिका निभाई। वहीं सोनू कुमार ने स्कोरर तथा अभिरंजन कुमार कन्नौजिया ने आंखों देखा हाल प्रस्तुत कर मैच को और रोचक बनाया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, राजनाथ गोस्वामी, अमरेश कुमार कन्नौजिया, मनोज कुमार कन्नौजिया, सूरज कुमार, सन्नी कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में लगातार हो रहे रोमांचक मुकाबलों से क्षेत्र में खेल का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला