Sonbhadra News : वेतन भुगतान की मांग लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने सौंपा सीएमओ को ज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों ने एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में दो माह के मानदेय का भुगतान की मांग को लेकर आज सीएमओ डॉ0 पंकज कुमार.....

सीएमओ को ज्ञापन सौंपते NHM कर्मचारी.....
sonbhadra
4:03 PM, February 12, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों ने एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में दो माह के मानदेय का भुगतान की मांग को लेकर आज सीएमओ डॉ0 पंकज कुमार राय को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया कि "एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत चिकित्सक, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, एनटीईपी व एनएलईपी कर्मचारी, एएनएम सहित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में तैनात संविदा कर्मियों को बीते दो माह से मानदेय नहीं मिल पाया है। इससे कर्मचारियों को अपने परिवार के भरण-पोषण और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक माह का मानदेय 2 माह अथवा उससे अधिक समय बीत जाने के उपरान्त प्राप्त हो रहा। सना स्पर्श पोर्टल आने के बाद आये दिन "कभी लिमिट शून्य" तो "कभी बिल फेल' अथवा जनपद में "बजट की अनुपलब्धता" जैसे कारण बताये जाते हैं। मानदेय मिलने में लगातार विलम्ब के कारण अल्प वेतनभोगी संविदा कर्मचारियों को आर्थिक व मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही इस आर्थिक तंगी से परेशान होकर कुछ कर्मचारियों द्वारा आत्महत्या का भी प्रयास किये जाने की घटनाओं का सामने आना अत्यन्त दुःखद एवं चिंताजनक है। यह स्थिति न केवल अमानवीय है, बल्कि विभागीय व्यवस्था की गम्भीर विफलता को भी दर्शाती है। प्रांतीय संगठन द्वारा पिछले लगभग 6 माह में कई बार उच्चाधिकारियों से वार्ता व पत्राचार किये जाने के बावजूद भी मानदेय भुगतान व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो 7 मार्च तक कार्य बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा।"
इस दौरान डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव, डॉ0 आशीष चौबे, डॉ0 नीरज मिश्रा, जिला महामंत्री नेहा केशरी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, राहुल कनौजिया, राकेश कनौजिया, प्रदीप सिंह, चरणजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश, डॉ0 रविंद्र, सर्वेश पांडेय सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।




