Sonbhadra News : लापता दलित किशोरी के मामले में आया नया मोड़, अपहरण का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

चोपन क्षेत्र के ग्राम सभा कोटा के एक टोले से बीते शुक्रवार की रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई एक दलित किशोरी के मामले में एक नया मोड़ आ गया । मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

news-img

sonbhadra

11:52 PM, June 11, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

मंटू शर्मा (संवाददाता)

डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम सभा कोटा के एक टोले से बीते शुक्रवार की रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई एक दलित किशोरी के मामले में एक नया मोड़ आ गया । मामले में चोपन पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

रहस्यमय परिस्थिति में लापता हुई दलित किशोरी के पिता द्बारा थाना चोपन पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक पीड़ित के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री उम्र करीब 16 है । 06 जून.2025 रात को घर में सोने गई हुई थी । जब उसकी पत्नी सुबह अपनी बेटी को जगाने के लिये घर में गयी तो वह घर में नही मिली । काफी समय बीत जाने के बाद भी बेटी घर वापस नही आयी तो उसने पास-पड़ोस नात-रिश्तेदार सभी जगह तलाश किया लेकिन लड़की का कुछ भी पता नही चलने पर किशोरी के पिता की तहरीर पर थाना चोपन में मु0अ0स0 194/25 धारा 137(2) बीएनएस अपहरण से संबंधित मुकदमा दर्ज कर लिया गया । मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.