Sonbhadra News : अधिवक्ता राजेश यादव के मौत के मामले में नया मोड़, ऑडियो रिकार्डिंग के साथ परिजन मिले एसपी से
राजेश यादव के मौत के मामले ने आज उस वक्त नया मोड़ ले लिया है जब पुलिस लाइन पहुंचे परिजनों ने घटना को सोची समझी प्लानिंग के तहत हत्या करने का आरोप लगा दिया । साथ ही एक ऑडियो क्लिप भी एसपी को सौंपा।

sonbhadra
5:06 PM, February 24, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । विगत 8 दिसंबर 2025 को युवा अधिवक्ता राजेश यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। राजेश यादव के मौत के मामले ने आज उस वक्त नया मोड़ ले लिया है जब पुलिस लाइन पहुंचे परिजनों ने घटना को सोची समझी प्लानिंग के तहत हत्या करने का आरोप लगा दिया । साथ ही परिजनों ने एसपी को इस संबंध में एक जरूरी ऑडियो क्लिप भी सौंपा। परिजनों ने घोरावल थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में मामले की गहन जांच का आदेश दिया हैं।
मंगलवार सुबह मृतक अधिवक्ता राजेश यादव के भाई अमरजीत यादव और दिनेश कुमार चुर्क स्थित पुलिस लाइन पहुंचे और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से मुलाकात कर उन्हें एक ऑडियो क्लिप सौंपा। 2.54 मिनट के ऑडियो क्लिप में लालगंज निवासी देव पाण्डेय द्वारा फोन कर मृतक अधिवक्ता राजेश यादव को सतर्क रहने को लेकर आगाह करते हुए सुनाई पड़ रहे हैं। वहीं एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में जांच के आदेश दे दिए हैं।
बताते चलें कि बीते 8 दिसंबर को सुबह युवा अधिवक्ता राजेश यादव घर से अपनी कार से घोरावल कचहरी जाने के लिए निकल थे कि जैसे ही घोरावल बाईपास पर सतौहा मोड़ के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि कार तहस-नहस हो गई। घटनास्थल पर कुछ देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को मिली। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और कार चला रहे राजेश यादव को बाहर निकाला गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं मृतक के भाई अमरजीत यादव ने बताया कि "8 दिसंबर 2025 को घटना हुई थी हमारे भैया अधिवक्ता राजेश यादव घर से निकल जा रहे थे तहसील की तरफ उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दिया था जिससे उनके भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। अभियुक्तों के विरुद्ध FIR दर्ज कराया गया था, लेकिन अभियुक्त अभी तक घोरावल पुलिस की पकड़ से दूर हैं जबकि अभियुक्त अभी भी घूम रहे हैं और लगातार धमकी दे रहे है। प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। रेकी कर और साजिश रच कर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के तीन दिन पूर्व से ही घटना में प्रयुक्त ट्रक 3 दिन से ट्रक खड़ी थी और घटना वाल दिन 200 मीटर चलकर धर्म कांटे से आई है । घटना कारित करने के बाद ड्राइवर वहां से फरार हो गया। भाई ने कहा कि उनके पास एक संदिग्ध ऑडियो भईया के मोबाइल से मिला है। किसी ने पहले से आगाह किया था आपके खिलाफ साजिश चल रही है घटना हो सकती है आप सावधान हो जाइए । रिकॉर्डिंग एसपी को उपलब्ध करा दी गई है। एसपी ने आश्वस्त किया कि जो भी दोषी होगा उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी, निष्पक्ष जांच की जाएगी।"




