Sonbhadra news : नवागत थाना प्रभारी ने अवैध खनन हो रहे स्थल पर दिया दबिश
नवागत थाना प्रभारी अविनाश सिंह एस आइ उमाशंकर गिरी मैं फोर्स के साथ अवैध खनन करने वाले स्थान पर दबिश दिया।

sonbhadra
5:48 PM, November 10, 2025
रविन्द्र नाथ पाठक (संवाददाता)
ज़ुगैल। जुगैल थाना के नवागत थाना प्रभारी अविनाश सिंह एस आइ उमाशंकर गिरी मैं फोर्स के साथ अवैध खनन करने वाले स्थान पर दबिश दिया और गांव में जाकर लोगों की समस्या भी सुना थाना प्रभारी ने गांव के लोगों को बोला कि आप लोग अस्वस्थ रहे और आप लोग भय मुक्त होकर के रहे। अपराध करने वालों को किसी भी प्रकार बक्सा नहीं जाएगा जो अपराधी हैं वह अपराध छोड़कर के खुशहाली की जिंदगी जिए। थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि जो लोग अवैध खनन कर रहे हैं उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी । आप लोग के साथ पुलिस सदैव तत्पर रहेगी आप लोग गांव में भय मुक्त होकर के रहे।




