Sonbhadra news : दुर्गा पूजा समिति के नए कार्यकारिणी का हुआ गठन,अरविन्द बने अध्यक्ष
दुर्गा पूजा समिति की बैठक में अरविन्द बने अध्यक्ष

सोनभद्र
8:28 PM, September 23, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)।विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत महुली(महुअरिया)में होने वाले विशाल दुर्गा पूजा हेतु एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।आयोजित बैठक में नए कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है।बैठक में सर्वसम्मति से अरविन्द जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। समिति का उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा को चुना गया। प्रबंधक अवधेश कुमार शर्मा तथा सचिव पद की जिम्मेदारी दिलीप जायसवाल तथा गौरी शंकर मिश्र को दी गई है।समिति का कोषाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल तथा भगवान दास कनौजिया को बनाया गया है। संरक्षक मंडल में शिवदास शर्मा, सेकरार अहमद, विनोद कुमार कन्नौजिया,उदय शर्मा, शमशाद आलम,महेंद्र प्रसाद,जमुना प्रसाद कन्नौजिया,बद्री जायसवाल, अनन्त सिंह गौड़,बिहारी लाल जायसवाल, मोती सिंह गौड़,राजेश शर्मा, योगेंद्र सिंह गौड़,जय प्रकाश शर्मा नामित किए गए हैं।समिति ने कार्यकारिणी सदस्य के रुप में मनोज जायसवाल, उमाशंकर,लालू जायसवाल,जगरनाथ कन्नौजिया, अमरनाथ कन्नौजिया,विकास जायसवाल, अखिलेश जायसवाल,सुरेन्द्र भारती, बीरबल बियार,युगल किशोर,श्याम नारायण को शामिल किया है।




