सोनभद्र । वर्षों से डॉक्टरों की कमी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, अव्यवस्थित व्यवस्थाओं और जनशिकायतों से जूझ रहे सोनभद्र के स्वास्थ्य महकमे को पटरी पर लाने के लिए नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रमेश कुमार मिश्रा ने कमर कस ली है। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही वह लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर जमीनी हकीकत जानने में जुटे हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा तथा स्वास्थ्य केंद्र खलियारी का औचक निरीक्षण किया। वहीं सीएमओ के ताबड़तोड़ निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, टीकाकरण व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया।