Sonbhadra News : मछली पकड़ने के लिए नदी में फेंका जाल, फंस गया तीन फीट का मगरमच्छ, देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़
वनांचल के नाम से मशहूर जनपद सोनभद्र में कई बार वन्य जीवों के आबादी के बीच पहुंचने की खबरें सामने आती हैं, वहीं कई बार इनकी चहलकदमी चर्चा का विषय बन जाती है। ताजा मामला यहां के रॉबर्ट्सगंज.......

जाल में फंसा मगरमच्छ.....
sonbhadra
4:06 PM, February 18, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । वनांचल के नाम से मशहूर जनपद सोनभद्र में कई बार वन्य जीवों के आबादी के बीच पहुंचने की खबरें सामने आती हैं, वहीं कई बार इनकी चहलकदमी चर्चा का विषय बन जाती है। ताजा मामला यहां के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र का है, जहां मछली पकड़ने के लिए लगाये गये जाल में मगरमच्छ फंस गया। मगरमच्छ को देखकर युवक जाल छोड़कर वहां से भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मगरमच्छ को नदी में दोबारा में छोड़ा।
दरअसल जनपद सोनभद्र का अधिकतर हिस्सा जंगलों से घिरा है, ऐसे में अक्सर वन्यजीव चहलकदमी करते हुए इंसानी आबादी में घुस आते हैं। यहां नदियां और नहरों की अधिकता होने के चलते कई बार मगरमच्छ भी निकलकर आबादी में पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के नई गांव में कुछ युवक बेलन नदी में मछली मारने के लिए जाल लगाए थे लेकिन जाल में मछली की जगह दो मगरमच्छ एक आठ फीट और एक तीन फीट का फंस गया। हालांकि 8 फीट वाला मगरमच्छ किसी तरह जाल से बाहर निकल कर वापस नदी में भाग गया। वहीं मछली पकड़ रहे युवकों ने जाल को बाहर निकाला तब जाल में मगरमच्छ देख उनके होश उड़ गए और वो जाल को मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। वहीं कुछ देर जाल में मगरमच्छ के फंसे होने की सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं जितेंद्र कुमार मौर्य, उपेंद्र, दिनेश कुमार मौर्य, सुशील, जीतनारायण, प्रकाश आदि ग्रामीणों ने बताया कि "पूर्व में भी नदी किनारे मगरमच्छ दिखा था, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। वहीं आज मछली मारने गए युवकों के जाल में मगरमच्छ का बच्चा फंस गया जबकि दूसरा बड़ा मगरमच्छ जाल में छूट कर नदी में भाग गया। जाल में मगरमच्छ के फंसे होने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।"




