Sonbhadra News : न आरक्षण कोई बन्द कर सकता है और न कोई सोच सकता है- बाबू सिंह कुशवाहा
बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता गाँव गाँव जाकर लोगों को बताने का काम करेंगे कि कैसे बीजेपी संविधान बदलना चाहती है और देश का तथा उनका कितना नुकसान किया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता गाँव गाँव जाकर लोगों को बताने का काम करेंगे कि कैसे बीजेपी संविधान बदलना चाहती है और देश का तथा उनका कितना नुकसान किया है।

शांतनु कुमार
सोनभद्र । बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता गाँव गाँव जाकर लोगों को बताने का काम करेंगे कि कैसे बीजेपी संविधान बदलना चाहती है और देश का तथा उनका कितना नुकसान किया है। ताकि लोग बीजेपी के खिलाफ वोट कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को सही मूल्य नहीं मिल रहा और न खाद मिल रहा। लोग सब जानती है कि कैसे राम मन्दिर में चंदा चोरी हुआ ।
आरक्षण के मुद्दे पर बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम चाहते हैं कि जाति जनगणना हो और जिसकी जितनी आबादी है उस हिसाब से उसे हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। सिर्फ सरकारी नौकरी में ही नहीं बल्कि प्राइवेट सेक्टर व जल जंगल जमीन में भी हिस्सेदारी तथा भागीदारी इस देश के कमजोर को मिलनी चाहिए।
आरक्षण को लेकर बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि अखिलेश यादव के साथ वे स्वयं कह रहे हैं कि न आरक्षण कोई बन्द कर सकता है और न कोई सोच सकता है।
उन्होंने कहा कि जहां तक यूजीसी कानून की बात है तो यूजीसी कानून बहुत मजबूत कानून नहीं बनाया गया है । उनकी मांग है कि कोई भी बच्चा जाति दुर्भावना के कारण आत्महत्या न करे।
सम्बंधित खबर