Sonbhadra News : विद्युतीकरण में लापरवाही, जुगाड़ से चल रही सप्लाई, उपभोक्ता परेशान
पुराने बिजली संचालित एलटी पोल से नए एलटी लाइन पोल में बिजली सप्लाई जोड़ा गया, जिससे दर्जनो उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या झेलना पड़ रहा है ।

sonbhadra
7:37 PM, August 3, 2024
मंटु शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय नगर क्षेत्र के नई बस्ती में विद्युतीकरण के दौरान भारी लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार द्वारा जुगाड़ से 10 एमएम के एक पीवीसी केबल से पुराने बिजली संचालित एलटी पोल से नए एलटी लाइन पोल में बिजली सप्लाई जोड़ा गया, जिससे दर्जनो उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या झेलना पड़ रहा है ।
गौरतलब हो कि स्थानीय नगर क्षेत्र के नई बस्ती में पटेहरा टोला संपर्क मार्ग से नगर पंचायत कार्यालय को जानें वाले मार्ग के किनारे विद्युतीकरण के दौरान लगे नए एलटी लाइन के पोल और विद्युत तार में बिजली सप्लाई देने के लिए ठेकेदार द्वारा पुराने लगे एलटी लाइन के पोल से कनेक्शन देने के लिए कार्य किया जा रहा था कि बिजली विभाग द्वारा ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी लाइन की नजदीकी होने के मना कर दिया गया। उचित दूरी की अंतराल कराने के बाद बिजली सप्लाई को जोड़ने के लिए बोला गया । आसपास के घरों का तार भी नए पोल से ठेकेदार ने जोड़ दिया गया था। ठेकेदार द्वारा पुराने बिजली संचालित एलटी पोल से नए पोल पर बिजली सप्लाई के लिए 10 एमएम के एक पीवीसी केबल से जोड़ कर स्थानीय लोगों को बिजली की सप्लाई का जुगाड़ तो कर दिया गया, पर करीबी एक माह बीत गया पर बिजली सप्लाई की स्थाई व्यवस्था नही किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या झेलना पड़ रहा है।
इस संबंध में जेई संजय सिंह ने जानकारी दिया था कि ठेकेदार के पास संबंधित सामान नहीं है, दो-तीन दिन में आ जायेगा तो लगवा कर दुरुस्त करा दिया जाएगा।
जेई द्वारा आश्वासन दिए कुछ दिन बीत गए पर समस्या का समाधान नहीं हो सका । अब स्थानीय लोगों ने स्थाई समाधान की मांग की है ।




