Sonbhadra News : NEET (UG) 2026 : सोनभद्र में 3 मई को होगी परीक्षा, 1508 अभ्यर्थी होंगे शामिल
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा – NEET (UG) 2026 का आयोजन 03 मई (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा।

sonbhadra
3:56 PM, May 2, 2026
शांतनु कुमार
० कड़ी सुरक्षा, बायोमेट्रिक सत्यापन और लाइव निगरानी के बीच होगी परीक्षा
सोनभद्र । भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा – NEET (UG) 2026 का आयोजन 03 मई (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा।
परीक्षा हेतु कुल 04 परीक्षा केंद्र निर्धारित-
# राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, चुर्क (पुलिस लाइन) – दो केंद्र
# आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, टैगोर नगर, रॉबर्ट्सगंज – एक केंद्र
# राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज – एक केंद्र
कुल 1508 अभ्यर्थी होंगे शामिल
सिटी कोऑर्डिनेटर एवं प्राचार्य, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बहुआर, सोनभद्र, अंशुमान सिंह ने जानकारी दी कि सभी केंद्रों पर परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जायेगी। जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्याप्त पुलिस बल तैनात होंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा भी एक नोडल अधिकारी नामित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि NTA द्वारा प्रत्येक केंद्र पर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए आधुनिक तकनीकी व्यवस्था का उपयोग किया जायेगा। जिसमें बायोमेट्रिक सत्यापन से अभ्यर्थियों की पहचान कराई जायेगी। साथ ही CCTV कैमरों के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी किया गया है। इसके अलावा फ्रिस्किंग (Frisking) एवं वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी । NTA द्वारा नियुक्त एजेंसी के माध्यम से संचालन होगा।
प्रवेश समय और अनिवार्य निर्देश
1. प्रवेश समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
1:30 बजे के बाद प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित
2. प्रवेश से पूर्व दस्तावेज जांच, बायोमेट्रिक व फ्रिस्किंग अनिवार्य
3. अभ्यर्थियों के लिए निम्न वस्तुओं का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा, जिसमें मोबाइल फोन, ब्लूटूथ,कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, निजी पेन, पेंसिल, गॉगल्स आदि
4. परीक्षा हेतु पेन NTA द्वारा केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा।
आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था
परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर, बिजली, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित किया जायेगा।
इन व्यवस्थाओं की निगरानी हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र, जयराम सिंह को NTA द्वारा नामित किया गया है।




