Sonbhadra News : NEET Re-Exam आज, सेंटर पर पहुँचने लगे अभ्यर्थी
आज पूरे देश में नीट की दोबारा परीक्षा कराई जा रही है । पेपर लीक मामले से निपटने के लिए सरकार ने इस बार कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं । जिसके बाद माना जा रहा है कि आज होने वाले पेपर शांतिपूर्ण ढंग होंगे।

sonbhadra
11:51 AM, June 21, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । आज पूरे देश में नीट की दोबारा परीक्षा कराई जा रही है । पेपर लीक मामले से निपटने के लिए सरकार ने इस बार कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं । जिसके बाद माना जा रहा है कि 21 जून को होने वाले पेपर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएंगे । इसी क्रम में सोनभद्र में भी नीट की परीक्षाएं आयोजित की गई है । जिसके लिए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज टैगोर नगर, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन सभी केन्द्रों पर कुल 1614 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा एक पारी में कराई जा रही है । जिसका समय 2:00 बजे से 5:15 तक रखा गया है । लेकिन परीक्षार्थियों की एंट्री 11:00 से चेकिंग के साथ शुरू कर दी गई है । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है ।




