Sonbhadra News : एनसीएल के सीनियर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
अचानक हुई इस घटना से परिजनों और सहकर्मियों में शोक का माहौल है। चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है ।

sonbhadra
5:28 PM, November 6, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र) । बीना परियोजना में कार्यरत सीनियर मैकेनिक राजेश गोखे (46) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई ।
जानकारी के मुताबिक राजेश गोखे शुक्रवार सुबह अपने आवास बीना कालोनी के एम 177 में नाश्ता कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक उल्टी हुई और वे अचेत होकर गिर पड़े। स्थानीय लोग तुरंत उन्हें अटल अस्पताल बीना ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में उनके दो बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों और सहकर्मियों में शोक का माहौल है। चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है ।




