Sonbhadra News : NCL बीना को मिला प्रतिष्ठित अवार्ड, 5-स्टार माइन अवार्ड' उत्कृष्ट और सुरक्षित खनन के लिए हुआ सम्मानित
यह सम्मान बीना क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक पी.के.जना कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष बी.सायराम और नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने संयुक्त रूप से ग्रहण

sonbhadra
7:16 PM, November 3, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र)। नॉरर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के बीना क्षेत्र ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।बीना क्षेत्र को खनन संचालन,सुरक्षा,पर्यावरण प्रबंधन और सतत खनन प्रथाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित5-स्टार माइन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।केंद्रीय कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने यह पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान बीना क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक पी.के.जना कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष बी.सायराम और नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया।
बीना क्षेत्र को यह रेटिंग पर्यावरण-अनुकूल खनन तकनीकों, कड़े सुरक्षा मानकों के पालन और कुशल खदान प्रबंधन के आधार पर दी गई है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि बीना क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक परिश्रम, निष्ठा और पेशेवर दक्षता का परिणाम है।नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बीना प्रबंधन ने इस सफलता पर बीना क्षेत्र के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिक बंधुओं को बधाई दी है।




