Sonbhadra News : नवरात्र मेला: रॉबर्ट्सगंज में 21 अक्टूबर तक यातायात डायवर्जन, कई मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री
इसके अलावा, 20 अक्टूबर को शाम चार बजे से इन सभी मार्गों से शीतला चौक की ओर दोपहिया वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह बंद रहेगा।

sonbhadra
1:15 PM, October 18, 2026
शांतनु कुमार
० ऑटो, टोटो और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक
० 20 अक्टूबर से दोपहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध
सोनभद्र। नवरात्र मेला के मद्देनजर रॉबर्ट्सगंज कस्बे में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सोनभद्र पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 18 से 21 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान शीतला चौक की ओर जाने वाले कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस के अनुसार, 18 से 21 अक्टूबर तक बड़े वाहनों की नो-एंट्री रात नौ बजे के बजाय रात 12 बजे तक लागू रहेगी। वहीं, 18 अक्टूबर शाम पांच बजे से 21 अक्टूबर रात 12 बजे तक चण्डी तिराहा, धर्मशाला, बढ़ौली और महिला थाना की ओर से शीतला चौक जाने वाले मार्गों पर ऑटो, टोटो और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
इसके अलावा, 20 अक्टूबर को शाम चार बजे से इन सभी मार्गों से शीतला चौक की ओर दोपहिया वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह बंद रहेगा।
सोनभद्र पुलिस ने आमजन से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है, ताकि नवरात्र मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।




