Sonbhadra News : शरारती तत्वों ने स्कूल सहित घर पर लगे विद्युत मीटर को किया क्षतिग्रस्त
शरारती तत्वों का द्वारा विद्यालय सहित घर के बाहर लगे विद्युत मीटर, पानी निकासी के लिए लगाए गए पीवीसी पाइप आदि उपकरणों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचा जा रहा है ।

क्षतिग्रस्त विद्युत मीटर को दिखाते उपभोक्ता
sonbhadra
6:12 PM, November 11, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । शरारती तत्वों का द्वारा विद्यालय सहित घर के बाहर लगे विद्युत मीटर, पानी निकासी के लिए लगाए गए पीवीसी पाइप आदि उपकरणों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचा जा रहा है । जिससे स्थानीय रहवासी परेशान हो रहे हैं । मौका मिलते ही बाहर खड़ी बाइक से पेट्रोल भी कर दे रहे हैं गायब ।
भुक्तभोगी सुनील जयसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल निवासी नई बस्ती डाला ने बताया कि मेरे घर पर आगे और पास में स्थित एक निजी विद्यालय में लगे विद्युत मीटर को शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर दिया गया है और वहीं पास के एक और घर में पानी निकासी के लिए लगाए गए पीबीसी पाइप को भी तोड़ दिया गया है ।
स्थानीय लोगो ने बताया कि आसपास के ही कुछ शरारती तत्वों आए दिन मौका मिलते ही घर के बाहर लगे और रखे गए वस्तुओं व उपकरण आदि को तोड़फोड़ किया जा रहा है । यहां तक कि मौका मिलते ही घर के बाहर खड़ी बाइक से पेट्रोल भी कई बार निकल लिए जाने की शिकायत मिली है जो इन शरारती तत्वों का ही कारनामा बताया जा रहा है ।
अज्ञात शरारती तत्वों के कारनामा से हो रहे नुकसान से चिंतित व परेशान स्थानीय लोगों ने स्थानीय प्रशासन व अभिभावकों का ध्यान आकृष्ट कराया है जिससे इस प्रकार की घटनाओं से रोकथाम लग सके और बड़ी घटना को भी रोका जा सके ।




