Sonbhadra News : रात्रिकालीन कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता-बभनी (यूपी)और पकरी ने मैच जीतकर अगले चक्र में किया प्रवेश

महुली के राजा बरियार शाह खेल मैदान पर खेले जा रहे रात्रिकालीन कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेले गए

news-img

सोनभद्र

12:38 PM, March 31, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

 विंढमगंज (सोनभद्र)।  श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में चल रहे रात्रिकालीन क्रिकेट टूनामेंट के तीसरे दिन जमुई झारखंड बनाम बभनी यूपी के बीच पहला मैच रात्रि 8 बजे प्रारम्भ हुआ।

टॉस जीत कर जमुई झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए जमुई ने 75 रन बनाए।वहीं बल्लेबाजी करने उतरी बभनी के टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी करते हुए ओपन बल्लेबाजों ने छक्के और चौके की मदद से 5 ओवरों में ही मैच 9 विकेट से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।जिसमें बभनी के शशि ने 16 गेंदों पर 42 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बभनी के खिलाड़ी शशि को रामलखन कन्नौजिया ने अपने हाथों से दिया।

वहीं दूसरा मैच इलेवन स्टार रेणुकूट बनाम पकरी के बीच खेला गया जिसमे रेणुकूट ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया और पकरी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रण दिया ।बल्लेबाजी करने उतरी पकरी के टीम ने 8 ओवरों में 94 रन बनाए और इलेवन स्टार रेणुकूट के बल्लेबाजों ने 8 ओवरों में मात्र 70 रन ही बना पाई।और यह मैच पकरी ने 24 रनों से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। पकरी के खिलाड़ी अफरोज ने धुंआधार पारी खेलते हुए 20 बाल पर 31 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट  लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया।यह पुरस्कार बुंदेल चौबे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पतरिहा के हाथों दिया गया।एम्पायर के भूमिका में सूरज कुमार और सोनू कुमार ने निभाई।स्कोरर विक्की कन्नौजिया और कमेंटेटर ओंकार शुक्ला ने किया।

इस मौके पर अमरेश कुमार ,मनोज कुमार,प्रसेनजीत,शिवम कुमार,सन्नी कन्नौजिया,अंकित कुमार,पंकज कुमार सहित खेल प्रेमियों से खेल मैदान  भरा रहा।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.