Sonbhadra News : 15 अक्टूबर को सोनभद्र दौरे पर आएंगे रालोद के राष्ट्रीय महासचिव
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे जनपद दौरे पर 15 अक्टूबर को सोनभद्र आएंगे। उक्त की तैयारियों को लेकर रालोद के कार्यकर्ता पुरे मनोयोग से जुट गए हैं। राष्ट्रीय महासचिव के जनपद दौरे को...

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे....
sonbhadra
9:50 PM, October 11, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे जनपद दौरे पर 15 अक्टूबर को सोनभद्र आएंगे। उक्त की तैयारियों को लेकर रालोद के कार्यकर्ता पुरे मनोयोग से जुट गए हैं। राष्ट्रीय महासचिव के जनपद दौरे को आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों से जोड़ कर देखा जा रहा है।
दौरे के संबंध में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का आगमन सोनभद्र में दोपहर 12 बजे होगा, तत्पश्चात सिंचाई डाक बंगला रावर्ट्सगंज में पूर्व पीएम, भारत रत्न एवं किसान मसीहा स्व0 चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोपहर 1 बजे उरमौरा स्थित जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर दोपहर 2:30 बजे क्षेत्रीय भ्रमण कर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त कार्यक्रम युवा रालोद के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में किया जाएगा।
रालोद के प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल, युवा रालोद के प्रदेश सचिव अभय सिंह पटेल, राष्ट्रीय लोकदल के जिला संगठन महासचिव पवन शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूरज चौबे, नीतेश, शैलेश, श्यामू, किशन विश्वकर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बैठक कर राष्ट्रीय महासचिव के स्वागत के संबंध में रणनीति तैयार की।




