Sonbhadra News : नारी शक्ति वंदन फेल-सियासत तेज, भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल के चित्र पर कालिख पोत और चप्पल मारकर जताया विरोध

नारी शक्ति वंदन फेल या राजनीति का खेल? सोनभद्र में इस सवाल ने सियासी तापमान हाई कर दिया है। लोकसभा में बिल अटकने के बाद भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतर आई और विरोध सीधे राहुल गांधी पर केंद्रित.......

news-img

sonbhadra

6:10 PM, April 18, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । नारी शक्ति वंदन फेल या राजनीति का खेल? सोनभद्र में इस सवाल ने सियासी तापमान हाई कर दिया है। लोकसभा में बिल अटकने के बाद भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतर आई और विरोध सीधे राहुल गांधी पर केंद्रित दिखा। स्वर्ण जयंती चौक पर जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राहुल के चित्र पर कालिख पोती, चप्पल बरसाए और विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विपक्ष पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने तीखे स्वर में कहा कि "नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अवसर है, लेकिन कांग्रेस और उसके नेता जानबूझकर इसमें अड़ंगा डाल रहे हैं। यह केवल राजनीति नहीं, बल्कि महिलाओं के हक और सम्मान के खिलाफ साजिश है। महिला मोर्चा इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।"

महामंत्री कुसुम शर्मा ने कहा कि "कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के मुद्दों पर सिर्फ वादों तक सीमित रहा है। जब असल में महिलाओं को अधिकार देने का वक्त आया, तो वहीं लोग पीछे हट गए। आज का विरोध उनके इसी दोहरे चरित्र को उजागर करता है।"

महिला मोर्चा कार्यकर्ता रितु अग्रहरि ने कहा कि "देश की महिलाएं अब जागरूक और संगठित हैं, जो भी दल उनके अधिकारों में बाधा बनेगा, उसे लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। नारी शक्ति के सम्मान के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।"

महिला मोर्चा कार्यकर्ता रीता गुप्ता ने कहा कि "नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं की भागीदारी और सम्मान की पहचान है। इसका विरोध करना सीधे-सीधे महिलाओं के आत्मसम्मान का अपमान है।"

 दौरान बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्तियां मौजूद रही। 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.