Sonbhadra News : नर सेवा नारायण सेवा संस्थान ने खिचड़ी के साथ राहगीरों को पिलाया शर्बत

नगर के टैंपो स्टैंड पर विगत तीन वर्षों से संचालित नर सेवा नारायण सेवा संस्थान द्वारा मानव सेवा का सराहनीय कार्य निरंतर जारी है।

news-img

sonbhadra

9:36 PM, April 25, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता) 

चोपन (सोनभद्र) । नगर के टैंपो स्टैंड पर विगत तीन वर्षों से संचालित नर सेवा नारायण सेवा संस्थान द्वारा मानव सेवा का सराहनीय कार्य निरंतर जारी है। संस्थान के तत्वावधान में समाज के सहयोग से प्रत्येक शनिवार को जरूरतमंदों एवं राहगीरों के लिए निःशुल्क खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही समय-समय पर कंबल, गमछा सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का भी वितरण किया जाता रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आयोजित 128वें साप्ताहिक सेवा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को खिचड़ी एवं शर्बत वितरित किया। उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा द्वारा किया जा रहा यह पुनीत कार्य अत्यंत सराहनीय है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। बताते चलें कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पिछले सप्ताह से संस्थान द्वारा खिचड़ी के साथ ठंडा शर्बत भी राहगीरों एवं जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है, जिसमें समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच ठंडा शर्बत पाकर लोगों को काफी राहत मिली और उन्होंने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।संस्थान के संयोजक मनोज चौबे ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए शर्बत वितरण की व्यवस्था की गई है, ताकि राहगीरों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी एवं शर्बत ग्रहण किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने समाज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, दयाशंकर सिंह, संजय केशरी, ओमप्रकाश शर्मा, सुनील मिश्रा, अमित कुमार, गोपाल मोदनवाल, गुड्डू सिंह गोंड़, शमसेर अली, मनीष कुमार, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.