Sonbhadra News : नगर की बदहाल व्यवस्था सुधारने को नपा हुई सक्रिय, जाम और अतिक्रमण के विरुद्ध चलेगा अभियान
नगर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या, अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका......

नपा सभागार में नगर की समस्याओं को लेकर बैठक करती नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद व अन्य.....
sonbhadra
10:18 PM, May 23, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । नगर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या, अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने की। इस दौरान नगर के सुचारू यातायात, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने खुलकर अपनी राय रखी।
बैठक की शुरुआत सभी अतिथियों के माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत के साथ हुई। इसके बाद नगर की जमीनी समस्याओं पर चर्चा शुरू हुई। बैठक में मुख्य रूप से नगर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था, जल निकासी की समस्या, अवैध ठेला-खोमचा के कारण बढ़ते अतिक्रमण, ई-रिक्शा संचालन से लगने वाले भीषण जाम तथा गर्मी में पेयजल संकट जैसे मुद्दे छाए रहे।
नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र जायसवाल ने बढ़ौली चौक से महिला थाना मोड़ तक सड़क के बीच डिवाइडर बनाकर सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव रखा। वहीं व्यापार मंडल के कौशल कुमार शर्मा ने सीएनडीएस द्वारा बनाई गई नालियों की खामियों का मुद्दा उठाया, जिस पर अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने संबंधित विभाग से पत्राचार कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने नगर में पार्किंग व्यवस्था और जल निकासी को दुरुस्त करने की मांग उठाई। गुरुद्वारा कमेटी के देवेन्द्र सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह ने गुरुद्वारे के आसपास नालियों की सफाई, ढक्कन लगाने तथा गड्ढों की मरम्मत कराने का अनुरोध किया, जिस पर पालिका अध्यक्ष ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बैठक में नगर के पार्कों के सौंदर्यीकरण और रामसरोवर तालाब के विकास का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने रामसरोवर तालाब में नौकायन शुरू कर पर्यटन को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। इस पर भी पालिका प्रशासन ने सकारात्मक पहल का संकेत दिया।
पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि नगर के चतुर्मुखी विकास के लिए सभी के सुझावों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर को जाम, गंदगी और अव्यवस्थाओं से मुक्त कर स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और नागरिकों के सहयोग से ठोस कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में नगर पालिका के सभासदों, भाजपा पदाधिकारियों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा नगर पालिका कर्मचारियों की मौजूदगी रही।सोनभद्र। नगर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या, अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने की। इस दौरान नगर के सुचारू यातायात, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने खुलकर अपनी राय रखी।




