Sonbhadra News : 'नमो मैराथन' आज, फिटनेस के लिए दौड़ेगा युवा
इसमें वे बच्चे प्रतिभाग करेंगे जो जनपद सोनभद्र के निवासी हैं । नामचीन धावकों को निर्णायक मंडल में रखा गया है ताकि आम बच्चे भी अपना दमखम दिखा सकें।

sonbhadra
6:00 AM, September 15, 2026
- नामचीन धावकों को निर्णायक मण्डल की जिम्मेदारी
- आम बच्चे दौड़ेंगे मैराथन दौड़
- सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
शांतनु कुमार
सोनभद्र। जनकल्याण सेवा समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 15 सितंबर को आयोजित 'नमो मैराथन' की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
'नमो मैराथन' में बालक और बालिका वर्ग के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। खास बात यह है कि यह दौड़ फिट इंडिया के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के कराया जा रहा है। इसमें वे बच्चे प्रतिभाग करेंगे जो जनपद सोनभद्र के निवासी हैं । नामचीन धावकों को निर्णायक मंडल में रखा गया है ताकि आम बच्चे भी अपना दमखम दिखा सकें।
कार्यक्रम समिति के सचिव डॉ धर्मवीर तिवारी ने बताया कि बालक एवं बालिका दोनों वर्गों का अलग-अलग स्थान से दौड़ आयोजित किया जायेगा। बालक वर्ग होटल अविनाश से दौड़ शुरू करेंगे और चुर्क होते हुए सर्किट हाउस तक जाएगें जबकि बालिका वर्ग की दौड़ चुर्क रोडवेज बस स्टैंड के पास से सर्किट हाउस तक होगा। बालकों का दौड़ सुबह 9:00 बजे शुरू होगा जबकि बालिकाओं की दौड़ 9:30 बजे से शुरू होगी । उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि समय से 2 घंटे पूर्व पहुंचने का कष्ट करें जिससे मैराथन को समय से संपन्न कराया जा सके । दोनों वर्गो को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹21000 द्वितीय पुरस्कार के रूप में 11000 रुपया तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 5100 रुपए एवं 21 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में ₹1100 प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा भी शिरकत करेंगे।




