Sonbhadra News : नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 'नमो मैराथन' दौड़ का आयोजन
नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर जन कल्याण सेवा समिति कबरी द्वारा नमो मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा।

sonbhadra
1:33 PM, September 9, 2026
- जन कल्याण सेवा समिति कबरी द्वारा आयोजित होगा कार्यक्रम
आनंद चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र। नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर जन कल्याण सेवा समिति कबरी द्वारा नमो मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा। 15 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर ने कहा कि पिछले साल आयोजित कार्यक्रम में जिस तरह से लोगों का सहयोग और सफलता मिला है, उसे देखते हुए इस साल और बेहतर करने का प्रयास किया जायेगा। इसका उद्देश्य नौ जवानों को स्वस्थ रखने और फिट रखने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए किया जा रहा है।
श्री तिवारी ने बताया कि बालक और बालिकाओं के इस मैराथन दौड़ में आयु सीमा 18 से 26 वर्ष तक निर्धारित की गयी है।
उन्होंने बताया कि बालकों का दौड़ होटल अविनाश से सर्किट हाउस तक होगा जबकि बालिकाओं का मैराथन चुर्क बस स्टैंड से शुरू होकर सर्किट हाउस पर खत्म होगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि जीतने वाले प्रथम विजेता को 21 हजार और द्वितीय विजेता को 11 हजार व तृतीय स्थान पाने वाले को 51 सौ रुपये दिया जायेगा। इसके साथ ही दोनों वर्गों में 21-21 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिभाग करने वाले बच्चों को आधार कॉपी देकर सौ रुपये की रसीद कटवानी होगी । उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में रावर्ट्सगंज नगर में नशा मुक्ति को लेकर 30 से 50 साल तक के लोगों की भी दौड़ होगी।
उन्होंने सभी युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।




