Sonbhadra News : सूची में है नाम लेकिन आयुष्मान कार्ड के लिए आगे नहीं आ रहे 1.10 लाख लोग
सोनभद्र जिले में 1.10 लाख लोग ऐसे भी हैं, जिनका लाभार्थी सूची में नाम है, लेकिन वे आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आगे नहीं आ रहे।

सोनभद्र
4:06 PM, August 5, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
सोनभद्र । 2018 से अब तक तमाम लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं। वहीं सोनभद्र जिले में 1.10 लाख लोग ऐसे भी हैं, जिनका लाभार्थी सूची में नाम है, लेकिन वे आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आगे नहीं आ रहे। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल के मुताबिक छह साल में 8.50 लाख लोगों में से 6.22 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इसके मुताबिक 2.28 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने बाकी हैं। जबकि विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि पिछले एक साल से पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं हुआ है, लगभग 1.18 लाख लोग ही शेष बचे हैं।
2011 की जनगणना सूची, श्रम विभाग के आंकड़े, बीपीएल लाभार्थियों के कार्ड बनाने का नियम है। इन तीनों सूची में से किसी एक में नाम होने के बावजूद भी लोगों ने कार्ड नहीं बनवाए हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने जानकारी के अभाव में आयुष्मान कार्ड बनवाने की पहल नहीं की। कुछ लोग शहर छोड़ गए हैं व कुछ का विवरण आधार कार्ड से मिलान नहीं हो रहा है। इसलिए इनके कार्ड नहीं बन पाए हैं। इलाज की अचानक जरूरत पड़ती है तो लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सीएमओ दफ्तर के चक्कर लगाते हैं। कई बार पोर्टल पर तकनीकी खामी के कारण अस्पताल में भर्ती के समय मरीज का कार्ड नहीं बन पाता। ऐसे में परिजनों को अपनी जेब से पूरी राशि चुकानी पड़ती है।
1500 से 2000 रुपये में ठग बना रहे फर्जी आयुष्मान कार्ड -
जिन लोगों ने अब तक कार्ड नहीं बनवाया है, उनका फायदा उठाकर कुछ जन सेवा केंद्र संचालक जरूरतमंद लोगों से ठगी कर रहे है। 1500 से 2000 रुपये लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। असल में वह आयुष्मान कार्ड मिलते जुलते नाम वाले किसी और व्यक्ति का होता है। असली व्यक्ति आवेदन करता है तो उसे पता चलता है कि कार्ड कोई और बनवा चुका है। जिन लोगों का नाम सूची में न होने पर पैसे लेकर जन सेवा केंद्र संचालक ने उनका आयुष्मान कार्ड बना दिया, वे परेशान हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होने पर पता चलता है कि यह आयुष्मान कार्ड उनका नहीं है।
ये लोग हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के पात्र -




