Sonbhadra News : नगवां विधायक खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का समापन
तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय विधायक खेल महाकुंभ का समापन रविवार को किया गया । मुख्य अतिथि यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया ।

विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि
sonbhadra
7:09 PM, January 5, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
◆ खेल महाकुंभ से परम्परागत खेल व संस्कृति को मिलेगी बढ़ावा- अनिल राजभर
वैनी (सोनभद्र) । तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय विधायक खेल महाकुंभ का समापन रविवार को किया गया । जिसके मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल द्वारा खिलाड़ियों को शिल्ड मेडल देकर किया गया । खेल में बालीबाल में रामपुर बरकोनिया ने रईया को हराया और सोमा ने डोरिया को शिकस्त दी । कबड्डी में रईया ने पड़री को हराया । दौड़ 100 मीटर में रोहित प्रथम आकाश द्वितीय 200 मीटर दौड़ में भगवानदास प्रथम रोहित द्वितीय रहे । 100 मीटर बालिका दौड़ में कौशिल्या प्रथम अंजलि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में कौशिल्या प्रथम अंजुला द्वीतिय स्थान पर रही । इसी तरह खोखो, सीनियर सिटीजन की रस्साकसी सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि खेल का भी समापन किया गया ।इस मौके पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रतियोगी टीमों को और मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। इसके अलावा बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ता है व खेल से आपसी भाईचारा बढ़ावा के साथ साथ भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। आयोजक सदर विधायक भूपेश चौबे ने उपस्थित अतिथियों के साथ खिलाड़ियों और सैकड़ों कि संख्या में मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया और कहा कि खेल में सभी प्रतिभागी बच्चों को भी संतावना पुरस्कार वितरण किया जायेगा । संचालन अरुण कुमार यादव ने किया । इस मौके पर मनोज जायसवाल,देवी सिंह लछनदेव खरवार, मुरारी पटेल, परमानंद पटेल हिरेश दुबे सुरेश शुक्ल राजेश चौरसिया, धीरेन्द्र पटेल, अनिल सिंह, कृष्णराम दुबे, रमाशंकर सहित सैकड़ों कि संख्या में दर्शक सहित खिलाड़ी मौजूद रहे ।




