Sonbhadra News : विंढमगंज के नागेंद्र ने क्षेत्र का बढ़ाया मान, आईआईएम में बने प्रोफेसर
मेघालय स्थित भारतीय प्रवंधन संस्थान शिलांग में सहायक प्रवक्ता के रूप सेवा देंगे नागेंद्र

सोनभद्र
6:07 PM, October 17, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बुटवेढ़वा गांव निवासी नागेंद्र कुमार ने 16 अक्टूबर 2026 को मेघालय स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) शिलांग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। वह संस्थान के संचालन एवं मात्रात्मक तकनीक विभाग में सेवाएं देंगे।
नागेंद्र कुमार के पिता विष्णुधारी लाल यादव ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई। नागेंद्र कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता के आशीर्वाद और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।उनकी इस उपलब्धि से बुटवेढ़वा गांव सहित पूरे विंढमगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




