Sonbhadra news : नाबार्ड की टीम पहुची कनहर बांध, लिया जायजा
कनहर सिंचाई परियोजना आज शुक्रवार को नाबार्ड की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।

sonbhadra
7:30 PM, November 14, 2025
राजा (संवाददाता)
- विस्थापितों के आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किया जाये कार्य- नाबार्ड
अमवार । कनहर सिंचाई परियोजना आज शुक्रवार को नाबार्ड की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के सीजीएम पंकज कुमार ने विभिन्न निर्माण कार्यों को मैप के माध्यम से समझा और भविष्य में निर्माण उपरांत क्षेत्र के किसानों को मिलने वाले लाभ के बारे में अभियंताओं से जानकारी ली। इस दौरान मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि परियोजना निर्माण से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की सुविधा मिलेगी इस क्षेत्र में कृषि के लिए सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है यहाँ के किसान वर्षा पर आधारित कृषि करते है। निरीक्षण उपरांत फील्ड हॉस्टल पर अभियंताओं के साथ नाबार्ड की टीम ने बैठक कर समीक्षा की| इस दौरान बताया गया कि 250 करोड़ रुपए की डिमांड की गई है। धन आवंटित होने के बाद नहर,उप शाखा नहर एवं मुख्य बांध पर शेष कार्य होने है।नाबार्ड के सीजीएम ने बताया कि परियोजना निर्माण में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।इस क्षेत्र के विस्थापितों के आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए योजनाओं को बनाने की जरूरत है जिसका सिंचाई विभाग ध्यान रखे।कंसलटेंट नाबार्ड कुंज बिहारी लाल अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, दिलीप कुमार, सैय्यद मैनुद्दीन दिलीप कुमार राम आशीष कार्यदाई संस्था के सत्यनारायण राजू सहित अन्य अभियंता उपस्थित रहे।




