Sonbhadra News : मुसही विद्यालय का मामला पहुंचा तहसील दिवस, SDM करेंगे जांच
चर्चा है कि पुलिस कई बार आरोपियों के घर पर दबिश भी दे चुकी है लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले । ऐसे में प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जाएगी ।

sonbhadra
1:54 PM, October 18, 2026
- स्कूल जाने वाली सड़क को JCV से उखाड़े जाने का मामला
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। मुसही में स्कूल तक जाने वाली सड़क को दबंगों द्वारा जेसीबी लगाकर उखाड़े जाने का मामला तहसील दिवस में पहुंच गया है। दशरथ सोनकर व प्रह्लाद गुप्ता ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। जिसके बाद इस पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम द्वारा किये जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि जेसीबी से सड़क खोदने वाले आरोपी घर से फरार चल रहे हैं। चर्चा है कि पुलिस कई बार आरोपियों के घर पर दबिश भी दे चुकी है लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले । ऐसे में प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जाएगी ।
आपको बता दें कि मुसही गाँव में दबंग दिनदहाड़े में रोड से मुसही प्राथमिक स्कूल तक जाने वाली सड़क को जेसीबी लगाकर उखाड़ दिया था। इतना ही नहीं स्कूल के आसपास रहने वाले कई घरों के सामने गहरे गड्ढे भी खोद दिए थे, जिसकी वजह से लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। लोग बा-मुश्किल रोड तक आ पा आ रहे हैं । दबंग किन कारणों से विधायक निधि से बनी सड़क को उखड़ दिया यह लोगों के समझ में नहीं आ रहा है और ना प्रशासन के ।
फिलहाल प्रशासन जांच कर रही है । जांच की बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर सरकारी सड़क को क्यों उखाड़ा गया और इनके पीछे कौन है।
अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन की जांच में क्या निकलकर सामने आता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।




