Sonbhadra Crime News : धारदार हथियार से गला रेतकर अधेड़ की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
स्थानीय थाना क्षेत्र में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर शव घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।

घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़
sonbhadra
10:27 AM, November 1, 2024
जनपद न्यूज ब्यूरो
बीजपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर शव घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार रामलखन बैगा (58) पुत्र हरिहर बैगा बीती रात अपने पुराने मकान से नए मकान में सोने गया था, दोनों मकानों की दूरी करीब 800 मीटर थी । शुक्रवार की सुबह उसका लड़का सुरेश शौच के लिए गया तो अपने पिताजी को घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर रास्ते मे खून से लथपथ पड़ा हुआ देख चीखने चिल्लाने लगा । चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए । ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटना स्थल को सील कर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस हत्या के कारणों को ढूढने में जुटी हुई है ।




