Sonbhadra News :मुंसिफ मजिस्ट्रेट को दी गई भावभीनी विदाई, नम हुई ऑंखें
दुद्धी मुंसिफ कोर्ट में तैनात सिविल जज जूनियर डिवीज़न को दुद्धी कोर्ट से भावभीनी विदाई दी गई। सिविल जज जूनियर डिवीज़न प्रशांत सिंह का तबादला गोण्डा जिला में हुआ हैं। तबादला होने के बाद बुधवार को दुद्धी

sonbhadra
6:29 AM, April 10, 2025
रमेश (संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी मुंसिफ कोर्ट में तैनात सिविल जज जूनियर डिवीज़न को दुद्धी कोर्ट से भावभीनी विदाई दी गई। सिविल जज जूनियर डिवीज़न प्रशांत सिंह का तबादला गोण्डा जिला में हुआ हैं। तबादला होने के बाद बुधवार को दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन द्वारा विदाई दी गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि अपने एक डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कई सराहनीय फैसले किए हैं जो याद किया जायेगा। सिविल जज जूनियर डिवीज़न प्रशांत सिंह ने विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुद्धी के अधिवक्ताओं का कार्यकाल के दौरान अच्छा सहयोग रहा। यहां के अधिवक्ता अपने क्लाइंट को न्याय दिलाने के सकारात्मक बहस करते हैं। मैंने भी अपने कार्यकाल में पूरी कोशिश किया कि दोनों पक्षो की पूरी बात सुनकर नियमानुसार निर्णय की जाय। वहीं सिविल जज जूनियर डिवीज़न अरुण सिंह का तबादला औरया हो गया।उन्हें भी बुधवार को दुद्धी कचहरी से गाजे-बाजे के साथ विदाई दी गई। इस मौके पर पंडित रामलोचन तिवारी, नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव,प्रभु सिंह कुशवाहा, विष्णुकांत तिवारी, नंदलाल, रामेश्वर तिवारी शिवशंकर, राकेश तिवारी,राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।



