Sonbhadra News : हजरत इमाम हुसैन की शहादत के रूप में मना मुहर्रम का त्योहार
स्थानीय खेल मैदान पर मुहर्रम के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ताजियादारों को किया गया पुरस्कृत

सोनभद्र
7:21 PM, July 6, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुली ग्राम पंचायत में स्थित खेल मैदान पर आज लगभग 5.00 बजे इलाके से दर्जनों की संख्या में ताजिया,सिपड व अखाड़े के प्रतीक झंडा लेकर मुसलमानों की एक जत्था मोहर्रम के पर्व पर खेल मैदान महुली पर एकत्रित हुए। यहां अंजुमन इस्लामिया कमेटी के नेतृत्व में हुसैन की शहादत पर ताजिए के पास नात गाये जा रहे थे। "या शहीद ए कर्बला, या शहीद ए कर्बला", इमाम की शहादत, इमाम की शहादत पर लोग नारे तकबीर, अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रहे थे। लोगों का हुजूम धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ शनिचर बाजार तिराहा, रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महुली बाजार से होते हुए खेल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
खेल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय सिंह गोड़ धुर्वे ने ताजियादारों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के उपरांत देर शाम तक वापस कर्बला पर हुसैन की मिट्टी को दफन करने के लिए पहुंचे।
अंजुमन कमेटी के संरक्षक सेकरार अहमद ने बताया कि मोहर्रम का पर्व मुसलमानों के लिए गम का पर्व है। इस पर्व पर हुसैन की शहादत पर गमगीन माहौल में पर्व को मनाया जाता है।
कमेटी के सदर कलामुद्दीन सिद्दिकी ने बताया कि इस पर्व को हम सभी मुसलमान भाई शांतिपूर्ण तरीके से आपसी सहयोग व सद्भाव के साथ वर्षों से मनाते चले आ रहे हैं आगे भी भाईचारा की तरह मनाने का भी संकल्प करते हैं।
इस मौके पर सहित सैकड़ों की तादात में महिला व पुरुष शहादत में भाग लिए। पूरे कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस मौजूद रही। मोहर्रम के जुलूस के दौरान यातायात को झारखंड बॉर्डर पर ही भारी-भरकम व छोटी गाड़ियों को रोक दिया गया था। वहीं खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सभी सम्मिलित हुए।
इस मौके पर ग्राम प्रधान महुली अरविन्द जायसवाल, दिलीप कन्नौजिया, वीरेन्द्र चौधरी, मुलायम यादव,उदय शर्मा, हाफिज मु सिकन्दर,नफीस आलम,पूर्व सदर रमीज आलम,युनूस आलम,अमानत अली समेत अंजुमन कमेटी व अखाड़ा समिति के सभी लोग उपस्थित रहे।