Sonbhadra news : मालवाहक वाहनों में श्रमिकों की आवाजाही से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
एनटीपीसी बीजपुर परियोजना में ओवरहालिंग कार्य के दौरान श्रमिकों की आवाजाही को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर। एनटीपीसी बीजपुर परियोजना में ओवरहालिंग कार्य के दौरान श्रमिकों की आवाजाही को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ ठेका कंपनियों द्वारा श्रमिकों को मालवाहक वाहनों में बैठाकर टाउनशिप से प्लांट क्षेत्र तक लाया-ले जाया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के जवानों और निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती है। इसके बावजूद यदि मालवाहक वाहनों में श्रमिकों का परिवहन हो रहा है तो यह निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। मामले में सुरक्षा एजेंसियों और परियोजना प्रबंधन की ओर से वास्तविक स्थिति स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।
स्कूली बच्चों की आवाजाही के समय बढ़ती चिंता
टाउनशिप क्षेत्र में स्कूली बच्चों की भी नियमित आवाजाही रहती है। ऐसे में मालवाहक वाहनों में बड़ी संख्या में श्रमिकों के परिवहन और वाहनों की आवाजाही को लेकर अभिभावकों में चिंता है। लोगों का कहना है कि किसी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए श्रमिकों के परिवहन की व्यवस्था निर्धारित यात्री वाहनों से की जानी चाहिए।
जांच और कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने एनटीपीसी प्रबंधन से मामले की जांच कराने और यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि श्रमिकों को सुरक्षित एवं निर्धारित माध्यम से ही कार्यस्थल तक पहुंचाया जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित ठेका कंपनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
लोगों का कहना है कि औद्योगिक परियोजना में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और श्रमिकों की आवाजाही में निर्धारित सुरक्षा मानकों का हर स्तर पर पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
सम्बंधित खबर