Sonbhadra News : पत्रकार के निधन पर जताया गया शोक
सोनभद्र इलेक्ट्रानिक एवं डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार विमल जालान के आवास पर हुई बैठक में पत्रकार भाष्कर मिश्रा के निधन पर गहरा शोक जताया गया ।

sonbhadra
6:24 PM, March 18, 2025
राहुल सिंह (संवाददाता)
सोनभद्र । सोनभद्र इलेक्ट्रानिक एवं डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार विमल जालान के आवास पर हुई बैठक में पत्रकार भाष्कर मिश्रा के निधन पर गहरा शोक जताया गया। बताया गया कि वह, पिछले साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और वर्तमान में डायलिसिस पर चल रहे थे। वक्ताओं का कहना था कि उनके निधन से पत्रकार समाज की अपूर्णनीय क्षति हुई है। दो मिनट तक मौन रहकर दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर विमल जालान, रविंद्र केशरी, शशिकांत चौबे, शांतनु विश्वास, विवेक श्रीवास्तव, कौशलेंद्र पांडेय, पीयूष त्रिपाठी, बृजेश पाठक, कौशल शर्मा, अरविंद त्रिपाठी, मोइनुद्दीन मिंटू आदि मौजूद रहे।



