Sonbhadra news : सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत एक घायल
ट्रक की चपेट में आ जाने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति में एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,मोटरसाइकिल सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

sonbhadra
11:47 PM, August 6, 2025
एम शर्मा (संवाददाता )
डाला (सोनभद्र)– थाना चोपन क्षेत्र के डाला चढ़ाई स्थित सोनभद्र पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की चपेट में आ जाने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति में एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,मोटरसाइकिल सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी मुताबिक बुधवार की रात लगभग 10:00 बजे डाला चढ़ाई स्थित सोनभद्र पेट्रोल पंप के सामने वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर डाला से हाथीनाला की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार को पीछे से उसी दिशा में जा रही एक ट्रक ने टक्कर मार दिया । ट्रक की चपेट में आया मोटरसाइकिल सवार पीछे बैठा हुआ लगभग 55 वर्षीय धर्मेंद्र जायसवाल निवासी दुद्धी की सड़क पर गिरने से सिर में चोट लग गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई जब की मोटरसाइकिल सवार चालक लगभग 45 वर्षीय विनोद जायसवाल निवासी दुद्धी गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हें मौके पर पहुंचे डायल 112 पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेज दिया गया ।
मृतक व घायल दोनों रिश्ते में भाई बताए जा रहे हैं जो वाराणसी से दवा लेकर दुद्धी वापस जा रहे ।




