Sonbhadra news : सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत
मालोघाट स्थित टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर गुरमुरा की तरफ बीती देर रात एक मोटरसाइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई ।

sonbhadra
7:11 AM, August 15, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। थाना चोपन क्षेत्र के मालोघाट स्थित टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर गुरमुरा की तरफ बीती देर रात एक मोटरसाइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई ।
जानकारी मुताबिक थाना चोपन के मालोघाट स्थित टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर गुरमुरा की तरफ वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बीती देर रात सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई । बताया जा रहा है किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया । जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते चोपन पुलिस व पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए शव की पहचान करने ने जुट गई ।




