Sonbhadra News : नाबालिक से दुष्कर्म के एक मामले में माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत निवासीनी ने अपने पड़ोस के ही एक अधेड़ पर नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप लगाया । जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबिश देना शुरू कर दिया है ।
प्रतीकात्मक तस्वीर
sonbhadra
9:54 PM, October 27, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत निवासीनी ने अपने पड़ोस के ही एक अधेड़ पर नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप लगाया । जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने धारा 65 व 351(3) बी एन एस व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के धर पकड़ के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है ।
जानकारी के मुताबिक एक ग्राम पंचायत निवासिनी ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र के माध्यम से कहा कि बीते शनिवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे हम अपने घर से कुछ दूर खेत में काम कर रहे थे और मेरी नाबालिक बेटी घर के पास लहसुन के खेत को देख रही थी । इसी बीच पड़ोस का रहने वाला मोतीलाल पासवान उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र चंद्रिका पासवान ने मेरी लड़की के पास आया और घर में किसी को न देखकर मेरी बेटी को जबरन उठाकर अपने घर में ले गया । जहां मुंह पर गमछा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी से कुछ नहीं कहने की धमकी दी । देर शाम जब वह अपने घर लौटी तो बेटी ने आपबीती बताई।
महिला ने बताया कि उनके पति बाहर काम करने गए थे। आज आने के बाद घटना की सूचना थाने पर दी हूं जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक के द्वारा उक्त व्यक्ति के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि ऐसे कुकृत्य करने वाले व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में स्थानीय प्रशासन कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ेगा तथा आरोपी को जल से जल्द गिरफ्तार कर ने के लिए दबीश दी जा रही है । जल्द ही गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा।




