Sonbhadra News: माँ का सजा दरबार, झांकी देखने को उमड़े श्रद्धालु
शारदीय नवरात्रि पर्व चल रहा है। घोरावल नगर में कई जगहों पर माँ दुर्गा का भव्य-आकर्षक पंडाल सजा हुआ है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन पूजन के लिए पंडालो में पहुंच रही है।

sonbhadra
11:01 PM, October 11, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। नवरात्रि में माँ दुर्गा पूजा शीतला श्रृंगार समिति घोरावल के तत्वावधान में मंदिर की भव्य सजावट कर पूजा अर्चना शुरू है। इस बार मंदिर की साज सज्जा को भव्य रूप बनाते हुए मनमोहक तथा क्षेत्र का अद्वितीय सजावट व भव्य रूप दिया गया है। गुफा दर्शन झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम के प्रबन्धक डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव पुष्कर व संयोजक शिप्पू अग्रहरि ने बताया कि नवरात्रि में मां शीतला मंदिर को भव्य रूप से सजा कर विधि विधान से पूजा अर्चना शुरू की गई है। इस मंदिर के इर्द-गिर्द के माँ शीतला, भोलेनाथ, उत्तराखंड के बद्रीनाथ व केदारनाथ, मध्य प्रदेश उज्जैन के महाकाल, राजस्थान अजमेर के ब्रह्माजी पुष्कर, जम्मू की माँ वैष्णों देवी, हिमांचल की नैना देवी के साथ ही काशी के कोतवाल तथा अयोध्या के श्रीराम मंदिर, वृंदावन के राधा कृष्ण समेत अन्य देवी देवताओ की मनोहर झांकिया पंडाल मे सुसज्जित है। मनमोहक आकर्षक ढंग से गुफा सजाया गया है जो क्षेत्र में अद्वितीय नजारा है। पंडाल मे नवरात्रि की सप्तमी की रात अष्टभुजा मां दुर्गा, महालक्ष्मी, महा सरस्वती, श्री गणेश व कार्तिकेय की आकर्षक प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा पंडित कमलेश मिश्रा ने सविधि पूजन कर किया। शुक्रवार को आचार्य कमलेश मिश्रा ने आरती कराया। भक्तों से पंडाल खचाखच भरा रहा। समिति से अध्यक्ष वीरेंद्र मोदनवाल, रिंकू उर्फ परमेश्वर अग्रहरि, शुभम कुमार लाला, शिवेंद्र त्रिपाठी बबलू, राजेश सिंह, श्यामजी गुप्ता, कार्तिकेय, नितिन, आकाश मद्धेशिया, राहुल, गोविंद, अनुराग, अविनाश, साक्षी, आँचल, दीपा, नैंसी, काव्या, अंशुमान, विनायक, आरुष आदि लोग श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन व प्रसाद वितरण कराने में तन्मयता से जुटे रहे। शुक्रवार की शाम नवमी का हवन व पूर्णाहुति हुई। नगर के शिव मंदिर धर्मशाला प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित मां दुर्गा समेत भगवान गणेश, कार्तिकेय सरस्वती लक्ष्मी के दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह-शाम जुटे रहे। नगर के दुर्गा मंदिर तिराहे पर मां वैष्णो की दर्शन झांकी के लिए श्रद्धालु उमड़े रहे।




